Bihar Board matrci Result 2019: बिहार बोर्ड दसवीं के नतीजे इस सप्ताह हो सकते हैं जारी
Publish Date:Mon, 01 Apr 2019 01:18 PM (IST
पटना, जेएनएन। बिहार बोर्ड इस बार मैट्रिक (10th)की परीक्षा का रिजल्ट भी इंटर की परीक्षा की ही तरह जल्द जारी करेगा। बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट भी अपने तय समय की तरह ही अगले सप्ताह तक जारी हो सकता है। समिति ने 10वीं के टॉपर्स को इंटरव्यू के लिए बुलाना शुरू कर दिया है। टॉपर्स का इंटरव्यू पूरा होने के बाद मैट्रिक रिजल्ट जारी किया जा सकता है।
इससे पहले ही इंटर की परीक्षा का रिजल्ट जारी करने के साथ ही बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने मीडिया को जानकारी दी थी बिहार बोर्ड (BSEB) 10 कक्षा की वार्षिक परीक्षा 2019 का परिणाम भी जल्द जारी किया जाएगा। माना जा रहा है इसी सप्ताह, यानि पांच अपैल तक रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।
बिहार बोर्ड की मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2019 में 16 लाख 60 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इस बार बिहार बोर्ड ने रजिस्ट्रेशन से लेकर बोर्ड फॉर्म भरने की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी कराई थी। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकने के लिए कई सख्त कदम भी उठाए गए थे।
इंटरमीडिए परीक्षा 2019 का परिणाम बेहतर रहा
30 मार्च को बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हुआ था जिसमें 79.67 फीसदी छात्र पास हुए। इस साल जबरदस्त नतीजे आने के बाद बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा है कि रिजल्ट बेहतर आने का सबसे बड़ा कारण परीक्षा पैटर्न में बदलाव बना। इसबार सभी विषयों में 50 प्रतिशत ऑब्जेक्टिव सवाल पूछे गये थे।
इसकी वजह से भी छात्रों के प्रतिशत और टॉपरों के अंक में बढ़ोतरी हुई है। रिजल्ट जारी करते हुए उन्होंने कहा था कि इस बार के रिजल्ट ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति में कई कीर्तिमान एक साथ स्थापित कर दिये। बिहार बोर्ड देश का पहला ऐसा बोर्ड बन गया, जिसने सबसे पहले रिजल्ट घोषित किया।

Comments
Post a Comment